{"_id":"3c17eafdfc778833fd74e4331536e623","slug":"road-accident-in-solan-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में सड़क हादसे, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलन में सड़क हादसे, दो की मौत
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 14 Jun 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन में दो सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा शुक्रवार देर रात का है जब रोहतक से एक परिवार शिमला घूमने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान कंडाघाट से दो किलोमीटर दूर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। रात होने के कारण कई घंटों तक घायल खाई में तड़पते रहे।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मगर चिकित्सकों ने यहां जगवंती देवी 45 को मृत घोषित कर दिया जबकि पति राजपाल और बेटे सुमित की हालत गंभीर बनी हुई है।
सुमित को शनिवार सुबह हालत खराब होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार राजपाल पुलिस विभाग में एएसआई के तौर पर तैनात है।
राजपाल हाउस नंबर 14 रोहतक पुलिस लाइन के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने पर यह हादसा हुआ होगा।
मोटरसाईकिल हादसे में युवक की मौत
कंडाघाट के समीप शनिवार दोपहर मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार कंडाघाट के समीप वाहन से नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन