{"_id":"0ec38ca1ce99783bc969c40dc9d3153f","slug":"road-accident-in-sirmour-4-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा! एक ही घर के बुझे दो चिराग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसा! एक ही घर के बुझे दो चिराग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 May 2014 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के रेणुका क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत राजगढ़-नाहन रोड पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह ऑल्टो कार सुबह करीब सात बजे लानाचेता से नाहन की ओर जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही पराड़ा के पास पहुंचे कि कार 1500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में दो सगे भाईयों दिनेश और सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी दो की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई है।
मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत्र
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ददाहू जसमेर सिंह ने मृतकों के परिजनों के 10-10 हजार की फौरी राहत प्रदान की। रेणुका थाना प्रभारी बीआर मेहता ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम नाहन ज्योति राणा ने जिला अस्पताल में घायल अमन तोमर का कुशलक्षेम पूछा और हादसे की जानकारी ली।