{"_id":"e7c9e9b14900bbf62c695b9a47fa371d","slug":"road-accident-at-nangal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पिकअप के बीच टक्कर, कारोबारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस पिकअप के बीच टक्कर, कारोबारी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल (रूपनगर)
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर खूनी चौराहे के नाम से मशहूर शिवालिक एवेन्यू चौक के निकट देर रात हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीबीएमबी अस्पताल में भरती करवाया गया है। मृतक की पहचान कपिल शर्मा निवासी ओयल जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि यह हादसा वीरवार रात लगभग 10.30 बजे के करीब उस समय हुआ, जब बैजनाथ से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस नंगल से ऊना की ओर जा रही महिंद्र पिकअप (एचपी 19 बी-0286) से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कपिल शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में उनका बेटा कर्ण गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उससे नाजुक हाल में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।