फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   retire police constable shoot himself at ramshahar.

नींद नहीं आई तो खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 18 Dec 2014 10:13 AM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
retire police constable shoot himself at ramshahar.

लगातार तनाव में चल रहे एक सेवानिवृत्त पुलिसवाने ने खुद को गोली मार दी। जांच में सामने आया कि यह शख्स काफी दिन से परेशान था। अपने सुसाइड नोट में इसने लिखा है कि नींद न आने से वह बेहद परेशान हो गया है। मामला हिमाचल के जिला सोलन के रामशहर का है।

विज्ञापन


यहां की दीगल पंचायत के दरमाणा (चकलीधार) गांव के सेवानिवृत एएसआई ने टोपीदार बंदूक से पेट में गोली मार कर स्वयं हो उड़ा दिया। गोली पेट के आरपार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वह पिछले लंबे अरसे से तनाव का शिकार था। बताया जा रहा है कि वह शराब के सेवन का भी आदी था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई डाली है।

दो साल पहले हुआ था रिटायर

retire police constable shoot himself at ramshahar.

पुलिस के अनुसार चकलीधार निवासी प्रेम दास दो वर्ष पूर्व पुलिस से सेवानिवृत हुआ था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी हो गया था। सेवानिवृत होने के बाद भी उसकी शराब पीने की लत नहीं गई थी।

पिछले छह माह से उसने शराब तो छोड़ दी थी लेकिन वह डिपरेशन में चला गया था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने कमरे को बंद किया तथा अपनी लाईसेंसी टोपीदार बंदूक से पेट में गोली मार ली।

गोली की आवाज आने के बाद उसके परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर देखा तब तक वह मर चुका था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बुधवार को नालागढ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

retire police constable shoot himself at ramshahar.

थाना प्रभारी राजू ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा कि वह अपनी मर्जी से मौत को गले लगा रहा है। पिछले छह माह से उसे नींद नहीं आई है। काफी उपचार करने के बाद भी जब उसे नींद नहीं आई तो उसने मरना ही बेहतर समझा है।

मरने के बाद उसके परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान नहीं किया जाए। एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की ओर से 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed