रियल इस्टेट कारोबारी ने गाड़ी में युवती से किया दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल इस्टेट कारोबारी ने गाड़ी में युवती के साथ दुराचार किया। युवती की शिकयत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शिमला के एक होटल में हरियाणा के एक व्यक्ति पर एक युवती ने दुराचार का संगीन आरोप लगाया है। 21 साल की युवती भी हरियाणा की ही रहने वाली है।
कुछ दिन पहले ही आरोपी ने उसे नौकरी पर रखा था। युवती का कहना है कि होटल में उसके साथ दुराचार किया गया। जब हरियाणा लौट रहे थे तो गाड़ी में भी उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शिकायत के आधार पर थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मेडिकल जांच के बाद ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने की बात पुलिस कर रही है। आरोपी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है और जयपुर में रियल इस्टेट का कारोबार करता है। आरोपी की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।
जयपुर कहने की बात कहकर शिमला ले आया आरोपी
पुलिस इसे पूछताछ के लिए सोनीपत से शिमला ले आई है। पुलिस को दी शिकायत में 21 साल की लड़की ने कहा कि आरोपी ने फोन अटैंडेंट की नौकरी के लिए विज्ञापन निकाला था। इस नौकरी के लिए उसने आवेदन किया और उसे नौकरी दे दी गई। इसी दौरान आरोपी ने उससे कहा कि जयपुर जाना है और तुम्हें भी साथ चलना होगा।
लेकिन आरोपी बीते सप्ताह उसे जयपुर की जगह शिमला ले आया। यहां थाना बालूगंज क्षेत्र के एक होटल में ठहरा और होटल में एक ही कमरा किराये पर लिया। युवती का आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। शिकायत में कहा है कि जब वह हरियाणा जा रहे थे तो गाड़ी में भी दुराचार किया और मारपीट की गई।
उधर, अब तक की शुरूआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़की को लेकर 30 जनवरी को शिमला पहुंचा था यहां कई जगह उसने लड़की को घुमाया। एक फरवरी को यह वापिस लौट गए। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।