{"_id":"5d163ddb8ebc3e3cab04a5b2","slug":"rape-with-mentally-disabled-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में युवती के साथ दुष्कर्म, नदी किनारे बेहोश हालत में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांगड़ा में युवती के साथ दुष्कर्म, नदी किनारे बेहोश हालत में मिली
Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के इंदौरा के तहत 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि 26 जून रात को उसकी बेटी और पूरा परिवार सोया था। सुबह देखा तो बेटी लापता थी। युवती मानसिक रूप से अक्षम बताई जा रही है। गुरुवार को पूरा दिन युवती की आसपास तलाश की गई, लेकिन देर रात को युवती ब्यास नदी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली।
विज्ञापन
पीड़ित ने परिजनों से पड़ोस के एक व्यक्ति पर जबरदस्ती उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने युवती की ओर से बताए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी व्यक्ति शादीशुदा बताया जा रहा है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है।