गांव के युवक ने किया नाबालिग से रेप, हुई गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव के ही एक युवक ने नाबालिग के साथ जबरन दुराचार कर दिया। अब यह मासूम गर्भवती हुई जिसके बाद परिजनों को इस मामले का पता चला है। मामला हिमाचल के चंबा का है।
यहां थाना क्षेत्र चुवाड़ी के अंतर्गत साढ़े सोलह वर्ष की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसे गर्भवती बना दिया गया। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चुवाड़ी गांव वडिंगी में रहने वाले युवक काकू राम पुत्र पृथ्वी पर भादंसं की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि चौदह नवंबर 2014 के दिन जब वह अपने घर में अकेली थी तो उक्त आरोपी उसके घर आया और उसके साथ जबरन मुंह काला किया।
जान से मारने की धमकी देकर कराया चुप
इसके बाद आरोपी ने उसे चुप रहने को कहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हाल ही में जब उसके पेट में दर्द रहने लगा तो उसके परिजन उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए ले गए, जहां उनको पता चला कि वह गर्भवती है।
इसके बाद जब उसके परिजनों ने उक्त मामले को बताने का दबाव बनाया तो उसने उक्त आरोपी का काला चिट्ठा खोल दिया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने इस मामले की रिपोर्ट तुरंत पुलिस को दे दी है।
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला काफी संगीन है, जिसकी जांच चल रही है। आरोप साबित होने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।