फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with 3 girls in himachal.

शर्मनाक! 7 साल की मासूम समेत तीन लड़कियों से रेप

Wed, 01 Jul 2015 08:37 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
rape with 3 girls in himachal.

हिमाचल में अलग अलग स्थानों पर सात साल की मासूम बच्ची समेत तीन लड़कियों से दुराचार के सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। सिरमौर जिले में सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो नाबालिगों से दुराचार के सनसनीखेज मामले सामने आए।

विज्ञापन


पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद तीनों अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहला मामला सराहां में पेश आया। यहां सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया गया। बाद में आरोपी प्रेम चंद निवासी पांड के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर उसे देर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित नाबालिग अपने दादा के साथ अनाज पीसने घराट में गई थी। इसी दौरान आरोपी वहां गया और उसने बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की।

बेहोश कर किया युवती से रेप

rape with 3 girls in himachal.

उधर दूसरे मामले में हरियाणा के यमुनानगर निवासी एक व्यक्ति ने काला अंब थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसकी 13 वर्षीय लड़की काला अंब की एक फैक्टरी में दो माह से काम कर रही है। कंपनी में काम करने वाले नामजद युवक मुकेश ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुराचार किया।

साथ ही किसी को बताने की सूरत में लड़की को जान से मारने की धमकी दी। पिता ने आरोप लगाया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी मुकेश कुमार का साथ विमल तिवारी, ममता व प्रकाश मेहरा ने दिया। पुलिस ने दुराचार के आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिविन ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

युवती से जबरन बनाए संबंध

rape with 3 girls in himachal.

वहीं, मैकलोडगंज के खड़ाडंडा रोड पर एक युवती से दुराचार करने पर युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के एक 23 वर्षीय युवक सुमन कुमार ने 19 वर्षीय युवती से दुराचार किया। इसके बाद युवती ने खुद आकर पुलिस स्टेशन में दुराचार करने पर मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि युवक युवती को बहला फुसलाकर मैकलोडगंज लाया था। इसके बाद युवती से दुराचार किया। युवती के मना करने पर भी युवक ने जबरन उसे हवस का शिकार बनाया। एएसपी पंकज शर्मा ने बताया कि मैकलोडगंज थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed