मौसेरा भाई करता रहा रेप, गर्भवती हुई नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्ते की परवाह न करते हुए मौसेरा भाई ही हैवान बन गया। डरा धमकाकर पहले तो नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कह दिया।
महीनों से आरोपी इस युवती का यौन शोषण करता रहा। आखिरकार युवती के सब्र का बांध टूट गया और उसने परिजनों को ये बात बताई। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर का है। फिलहाल युवती गर्भवती हो गई है।
पुलिस में दी शिकायत में युवती ने अपनी मौसी के लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जरबदस्ती बनाए संबंध
पुलिस के अनुसार युवती ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह कृष्णानगर में किराये के कमरे में रहती है। उसकी मौसी का लड़का जनवरी 2014 से उसके कमरे में आता रहता था।
इस दौरान उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। जनवरी से अक्तूबर 2014 तक उसने डरा धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं युवक ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने दोनों के बारे में किसी से कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
इस कारण युवती ने किसी से कुछ नहीं बताया। युवती के चुप रहने का फायदा उठाकर लड़के ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आखिर में युवती ने लड़के से तंग आकर मौका पाते ही इसकी शिकायत सदर थाना हमीरपुर में कर दी।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।