चंबा: तीसा में तोड़ीं 6 दुकानें, पथराव कर ढाबों और रेन शेल्टर को लगा दी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चंबा जिले के तीसी क्षेत्र में छात्रा से दुराचार के बाद शिक्षकों की पिटाई से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बीते शनिवार को स्कूल में अध्यापकों से मारपीट के विरोध में लोग उग्र हो गए हैं। रविवार को गुस्साई भीड़ ने भंजराड़ू बाजार में आधा दर्जन दुकानें तोड़ दीं। चाय के ढाबों और रेन शेल्टर में आग लगा दी।
बटालियन दफ्तर पर पथराव भी किया। भंजराड़ू बाजार से तीसा थाना तक विरोध रैली निकाली गई। इस दौरान भीड़ ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
उग्र भीड़ अध्यापकों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। लोगों का कहना है कि छात्रा के साथ दुराचार करने वाला आरोपी अध्यापक पुलिस हिरासत में है। कोर्ट में केस चल रहा है।
यह था मामला
उसे जल्द ही सजा हो जाएगी। लेकिन बीते शनिवार को कुछेक लोगों ने स्कूल में तैनात अन्य अध्यापकों के साथ मारपीट की है। इन अध्यापकों का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
अगर अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। तीसा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। एसडीएम हितेश आजाद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।
मारपीट करने वाले हिरासत में
डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछेक लोग मामले को तूल देने की कोशिश कर रहे हैं। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। लोग शांति बनाए रखें।
तीसा क्षेत्र के एक स्कूल में तैनात शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार किया। शिक्षक ने छात्रा को फोन कर खेतों में बुलाया और दुराचार किया। शिक्षक ने छात्रा को फेल करने की धमकी दी थी।
फेल होने के डर से छात्रा उसकी हवस का शिकार बनती रही। छात्रा जब घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की। छात्रा शिक्षक के डर से कुछ नहीं बता रही थी। बाद में जब परिजनों ने छात्रा पर दबाव डाला तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।