घर में घुस कर युवती से किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ इलाके की एक युवती के साथ एक युवक ने घर में घुसकर दुराचार किया। मामला 8 अक्तूबर का है। इस मामले में बुधवार को स्थानीय पुलिस थाना में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि कडियुत निवासी दीपक उर्फ दीपू ने दो महीने पहले जब वह अपने घर पर अकेली थी तो उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। दुराचार के बाद आरोपी ने किसी को इस बात की जानकारी देने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी।
इस कारण पीड़िता डर के कारण किसी को कुछ भी नहीं बता सकी। पीड़िता ने बताया कि आठ अक्तूबर की रात को भी दीपक ने उसके साथ दुराचार को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता इलाके में काफी समय से रह रहे हैं। चौकीदारी व मजदूरी आदि का कार्य करके पेट पाल रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
दुराचार का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर
पांवटा में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को पांवटा पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। बुधवार को माननीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले महीने सितंबर माह में नाबालिग युवती के परिजनों ने पांवटा थाना में मामला दर्ज करवाया था।
शिकायत में बताया गया था कि पिछले दो दिनों से उनकी बेटी गायब है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग युवती पुलिस को पांवटा बस स्टैंड पर मिली। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि 30 वर्षीय आराम सुप्पाराम
निवासी शिलाई उसको बहला-फुसला कर और शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के विकासनगर ले गया था जहां उसने उसके साथ 2 दिन दुराचार करने के बाद उसे पांवटा बस स्टैंड ये कहकर छोड़ दिया कि वह उसको थोड़ी देर में लेकर जाएगा लेकिन वह नहीं आया।
परिजनों ने इसके तुरंत बाद नाबालिग के साथ मिलकर पांवटा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड के कालसी से दबोच लिया।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत से पांच दिन का रिमांड मिला है।