फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in mandi.

हथियार के साथ युवती के कमरे में घुसा और फिर..

Sun, 10 May 2015 06:12 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
rape case in mandi.

वो दरिंदा रात को युवती के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही तेजधार हथियार सहित कमरे में घुस गया। हिमाचल के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के खनोट गांव में तेजधार हथियार की नोक पर एक युवक ने युवती के घर में घुस कर उससे दुराचार और जान से मारने का प्रयास किया।

विज्ञापन


युवती के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच कर युवती की आबरू बचाई। पुलिस ने आरोपी युवक को हथियार सहित गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक शनिवार रात्रि करीब दस बजे पीड़ित युवती के घर पहुंचा और उसने युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन

दरवाजा खोलते ही झपट पड़ा

rape case in mandi.

दरवाजा खोलते ही आरोपी युवक तेजधार हथियार सहित कमरे में घुस गया। युवक ने तेजधार हथियार दिखाकर युवती से छेड़खानी शुरू कर दी और दुराचार का प्रयास किया।

लेकिन युवती के चिल्लाने पर परिजन सहित पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। मौके पर ही ग्रामीणों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और रात्रि 11 बजे पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर आरोपी युवक को तेजधार हथियार सहित गिरफ्तार किया।

एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है दरिंदा

rape case in mandi.

पुलिस आरोपी युवक का सरकाघाट सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा लिया है। 25 वर्षीय आरोपी युवक फतेहपुर का बताया जा रहा है। जो वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है।

सरकाघाट पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed