{"_id":"b5034888895f6f09aaba9ae0e88a6dc2","slug":"rape-case-in-kullu-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुराचार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुराचार, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि कुल्लू में दो नाबालिग स्कूली छात्राओं को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक स्कूल में पढ़ रही दो नाबालिग छात्राओं ने थाना कुल्लू में दुराचार का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
कहा है कि चार लड़के उन्हें अगवा कर जिले से बाहर ले गए। बाद में उनकी जबरन शादी करा दी गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि नाबालिगों के बयान के पर मामला दर्ज करने के बाद मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल देगी।
विज्ञापन
दुराचार का आरोपी गिरफ्तार- बंजार में दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी एक लड़की को कमांद की ओर ले गया, जहां उसने लड़की के साथ दुराचार किया। लड़की के परिजनों ने उसके अगवा किए जाने की पुलिस में शिकयत दर्ज करवा रखी थी। पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
लड़की का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अदालत ने उसे दो दिनों के रिमांड पर रखने के आदेश जारी किए हैं।