फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at una himachal.

बेहोश कर 11वीं की छात्रा से किया गैंगरेप

Tue, 30 Dec 2014 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 30 Dec 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
rape case at una himachal.

हिमाचल प्रदेश के ऊना के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता जमा एक की छात्रा है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। आरोपी की पहचान भोला सिंह के रूप में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धारा छह सहित अन्य आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के पीड़ित छात्रा ने बताया कि 23 दिसंबर को वह घर से स्कूल जा रही थी कि इसी दौरान रास्ते में आरोपी युवक उसे कोई नशीली दवा सुंघाकर मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसे अपने साथ किसी टयूबवैल के कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी भी दी

rape case at una himachal.

जहां दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में उन्होंने उसे वापस भेज दिया और किसी से इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और थाने में केस दर्ज करवाया।

पुलिस ने मामले के संदर्भ में फौरन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया। जिसे अदालत के आदेश पर पहली जनवरी तक पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जा रही है।

उधर एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed