{"_id":"39dd1211f21602b7678d049b5dcd5757","slug":"rape-case-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु बाबा ने किया नौ साल की बच्ची का बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साधु बाबा ने किया नौ साल की बच्ची का बलात्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Apr 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के हरोली क्षेत्र के एक गांव में रह रहे एक साधु पर नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
बच्ची गांव के ही एक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित बच्ची ने पूरी आपबीती अपने स्कूल अध्यापकों को बताई। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी साधु पिछले एक माह से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।
बच्ची को दी थी जान से मारने की धमकी
बच्ची ने आरोप लगाया है कि कुटिया के साधु ने इसके साथ दुराचार को अंजाम दिया है। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने तक की धमकियां भी दी हैं।
शुक्रवार को छात्रा ने स्कूल में अपने ही अध्यापकों को इस बारे में सूचित किया, जिससे अध्यापक भी हैरान रह गए।
इसके बाद अध्यापकों ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को सूचित किया।