फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at rampur, girl cheated.

शादी का झांसा देकर होटल में करता रहा रेप

Sat, 08 Nov 2014 08:55 AM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
rape case at rampur, girl cheated.

युवती को जल्द शादी का भरोसा दिलाकर एक युवक उसका यौन शोषण करता रहा। होटल में ले जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब युवती ने शादी के बारे में पूछा तो यह मुकर गया।

विज्ञापन


यही नहीं, यह युवती को होटल में छोड़कर फरार भी हो गया। मामला शिमला के चिढ़गांव का है। यहां के चिड़गांव पुलिस थाना में गांव की इस युवती ने रामपुर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 24 अक्तूबर की रात टिक्करी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात रामपुर तहसील के शिंगला गांव निवासी युवक से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हफ्ते बाद ही भाग गया युवक

rape case at rampur, girl cheated.

यह युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने रामपुर से टिक्करी आया था। 25 अक्तूबर को वो युवती को अपने साथ रामपुर के एक होटल में ले गया। वहां युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया।

युवक ने 30 अक्तूबर तक युवती के साथ दुराचार किया। 31 अक्तूबर को युवक उसे रामपुर में अकेला छोड़ कर चला गया। जिसके बाद युवती ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। युवती ने युवक से फोन पर भी संपर्क साधने की कोशिश की।

लेकिन युवक ने युवती का फोन नहीं उठाए। इसके बाद शुक्रवार सात नवंबर को युवती ने चिड़गांव पुलिस थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। डीएसपी रोहडू राजकुमार चंदेल ने बताया कि युवती के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed