{"_id":"1c5e780d32e809a600078744d13a6cd0","slug":"rape-case-at-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बधंक बनाकर युवती के साथ किया ये गंदा काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बधंक बनाकर युवती के साथ किया ये गंदा काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना के तहत क्रिश्चन कालोनी पठानकोट के निवासी एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुराचार का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि उसे घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया गया है। पुलिस ने आरोपी विपन कुमार पुत्र तिलक राज, घुंघरी पुत्र तिलक राज, चिंदो पत्नी तिलक राज, नितु पत्नी सोनी निवासी सुंदरनगर, क्रिश्चन कालोनी पठानकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि ये सभी आरोपी नवंबर, 2013 को उसे शादी करवाने के लिए पठानकोट ले गए। इसके बाद उन्होंने युवती की शादी नहीं करवाई और उसे करीब छह माह तक गैर कानूनी तरीके से अपने साथ घर में बंद रखा।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा दुराचार
इस दौरान आरोपी विपन उसके साथ बिना शादी के शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने विपन को शादी करने के लिए कहा तो वह शादी करने से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
साथ ही यह भी कहा कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह उसे मार देगा। इस बात का पता तब चला जब लड़की का भाई उसे लाने के लिए पठानकोट गया।
वहां उसने देखा कि आरोपियों ने उसकी बहन को कमरे में बंद करके ताला लगा रखा था। असलियत पता चलने पर जब लड़की के भाई ने विपन व उसके परिजनों को उसकी बहन की शादी करवाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे।
इस पर उसने किहार थाना में आकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।