फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at mandi, police arrest accused

जीजा बना हैवान, अगवा कर करता रहा रेप

Wed, 30 Jul 2014 04:04 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
rape case at mandi, police arrest accused

रिश्ते को शर्मसार करते हुए आरोपी जीजा डरा धमकाकर अपनी साली से दुराचार करता रहा। मामला हिमाचल के जिला मंडी के चैलचौक क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती के साथ अमृतसर के ब्यास में दुराचार कर डाला।

विज्ञापन


आरोपी पीड़ित युवती का रिश्ते में जीजा लगता है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुंदरनगर क्षेत्र के थुनाग में दुकान चलता है। यह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के मामा की बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। बाद में उसके साथ मनाली व अमृतसर के ब्यास में कथित दुराचार किया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिन से लगातार युवती के साथ दुराचार कर रहा था। साथ ही डरा धमका भी रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

rape case at mandi, police arrest accused

युवती की उम्र 22 वर्ष है। युवती के अचानक घर से गायब होने पर परिजनों ने गोहर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। छानबीन में जुटी पुलिस को जब युवती के अमृतसर के ब्यास में होने का पता लगा तो पुलिस दल ने वहां जाकर दबिश दी।

पुलिस ने युवती को बरामद किया। युवती को गोहर लाने के बाद उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 366 व 212 के तहत केस दर्ज किया।

युवती ने पुलिस को बयान दिया कि जीजा डरा धमका कर उसके साथ दुराचार करता रहा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed