फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at kangra.

बंधक बनाकर डेढ़ साल तक नाबालिग से दुराचार

Fri, 06 Mar 2015 02:05 AM IST
Updated Fri, 06 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
rape case at kangra.

शादीशुदा व्यक्ति ने डेढ़ साल तक नाबालिग को बंधक बनाकर रखा और उसकी अस्मत लूटता रहा। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। देहरा की एक नाबालिग ने नगरोटा बगवां के एक शादीशुदा व्यक्ति पर उसे डेढ़ साल तक अपने घर में बंधक बनाकर दुराचार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


देहरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि शादीशुदा व्यक्ति उससे डेढ़ वर्ष तक दुराचार करता रहा। पुलिस के मुताबिक लड़की ने अपने बयान में कहा है कि उसके पिता एवं माता के बीच झगड़ा रहता है। इस झगड़े के चलते उसके माता पिता दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

आरोपी चार लड़कियों का बाप

rape case at kangra.

उसकी मां 24-11-2013 को जब उसकी आयु मात्र 17 साल थी, उसे लेकर कांगड़ा गई। बाद में वह उसे कांगड़ा से लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। आरोपी व्यक्ति चार लड़कियों का बाप है। वह अपने माता पिता के साथ नगरोटा बगवां में ही रहता है।

लड़की ने बताया कि उसकी मां आरोपी के घर उसे छोड़ कर वहां से चली गई। आरोपी का उसकी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। इसके चलते उसका अपनी पत्नी से बोलचाल बंद था। इसके बाद आरोपी ने उसे घर के कमरे में कैद कर जबरदस्ती दुराचार किया और  मारपीट की जाने लगी।

बुआ को बताई आप बीती

rape case at kangra.

किसी तरह उसने अपनी बुआ की लड़की से संपर्क किया और पांच मार्च को नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन पर मिलने की बात कही। बाद में वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपनी बुआ की लड़की के साथ वहां से भागी।

इसके बाद अपनी बुआ, पिता एवं पंचायत प्रधान को लेकर देहरा पुलिस स्टेशन पहुंच गई। यहां उसने अपनी मां, आरोपी युवक एवं उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। डीएसपी रेणु ने पीड़ित लड़की की तरफ से शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed