वह मेरी अस्मत लूटता रहा, वीडियो बनाता रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत में महिला के साथ दुराचार और अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता ने पंचायत के ही उपप्रधान पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी उपप्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने मंगलवार शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 9 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश मिले। पुलिस के अनुसार उपमंडल बंगाणा की एक पंचायत के उपप्रधान पर उसी पंचायत की एक महिला ने थाना बंगाणा में शिकायत दर्ज करवाई कि वह सितंबर माह में अपनी जमीन में से घास लेने गई थी।
दोस्तों को वीडियो दिखाने की देता है धमकी
तभी स्थानीय उपप्रधान ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और उसे अकेली देखकर उससे जबरदस्ती की और डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि आरोपी उपप्रधान ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उपप्रधान ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखाने की धमकियां भी दीं। महिला ने बार-बार की धमकियों से तंग आकर आपबीती परिजनों को बताई।
इसके बाद परिजनों के साथ महिला ने आरोपी उपप्रधान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बंगाणा पुलिस प्रभारी बिन्नी मिन्हास ने बताया कि उपप्रधान के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।