{"_id":"96635d64282e9117d7ff3518c59fde93","slug":"ragging-case-police-question-to-principal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग मामले में प्रिंसिपल से डेढ़ घंटे की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैगिंग मामले में प्रिंसिपल से डेढ़ घंटे की पूछताछ
ब्यूरो/ अमर उजाला,हमीरपुर
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के निजी संस्थान में रैगिंग प्रकरण में कॉलेज प्रिंसिपल को जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उससे थाने में करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की है। पुलिस ने मामले के हर पक्ष को खंगालने के लिए सवाल किए।
विज्ञापन
शनिवार की पूछताछ के बाद जरूरत होने पर कॉलेज प्रिंसिपल को दोबारा थाने में तलब किया जाएगा, कालेज प्रिंसिपल को भी बता दिया गया है। पुलिस पूछताछ के तथ्यों का खुलासा नहीं कर रही है।
विज्ञापन
निजी कॉलेज के छात्र ने कथित रैगिंग के कारण आत्महत्या कर ली गई थी, मामले में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया है, जो वर्तमान में बाल सुधार गृह में हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर कॉलेज प्रिंसिपल ने पहले हमीरपुर में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद उच्च न्यायालय की शरण ली। जहां से शुक्रवार को सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई।
जिसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल शनिवार को हमीरपुर थाना में हाजिर हुए। उच्च न्यायालय ने प्रिंसिपल को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शमशेर सिंह का कहना है कि प्रिंसिपल से करीब डेढ़ घंटा गहन पूछताछ की गई। प्रिंसिपल के बयान कलमबद्ध किए गए। जरूरत पड़ने पर आगे भी प्रिंसिपल को थाने में तलब किया जा सकता है।