फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   punjab police arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

पंजाबी गायक परमीश पर गोली दागने वाला हैप्पी बद्दी से गिरफ्तार

Mon, 16 Apr 2018 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 16 Apr 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
punjab police arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma
parmish shooter

पंजाबी अभिनेता और गायक परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने बद्दी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी बद्दी का ही रहने वाला है, जिसे मोहाली से आई पुलिस टीम ने रविवार तड़के चार बजे दबोच लिया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हरविंद्र गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह की गैंग का ही सदस्य है।

परमीश वर्मा पर शुक्रवार देर रात मोहाली के सेक्टर-91 में गोली चलाई गई थी, जिसमें परमीश की जान तो बच गई थी, लेकिन उन्हें घायल हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी थी धमकी

punjab police arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

वहीं, गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परमीश को फिर से जान से मारने की धमकी दी थी।

हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

गैंगस्टर ने धमकी देकर कहा था, परमीश इस बार तो बच गया, लेकिन आने वाले वक्त में वह नहीं बच पाएगा। एसपी रानी बिंदु सचदेवा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गाय की रक्षा करते-करते गैंगस्टर बन गया हैप्पी

punjab police arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

पंजाबी गायक परमीश पर गोली दागने का आरोपी हरविंद्र सिंह हैप्पी गोरक्षा दल का पदाधिकारी है। उसे कुछ माह पूर्व ही इस पद के लिए चुना गया था। हरविंद्र सिंह के दून भाजपा के कई नेताओं के साथ करीबी रिश्ते भी बताए जाते हैं। भाजपा के कई कार्यक्रमों में सार्वजनिक रूप से हैप्पी शामिल होता रहा है।

जिसके चलते भाजपा की सिफारिश पर ही हरविंद्र को गोरक्षा दल का जिला पदाधिकारी बनाया गया था। मोहाली पुलिस ने परमीश गोलीकांड के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फिरौती मामले में मानपुरा से एक उद्योगपति को भी मुल्लांपुर पुलिस जांच के लिए साथ ले गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। 

सूत्रों ने बताया कि एक स्थानीय उद्यमी से दिलप्रीत सिंह गैंग ने 10 लाख की फिरौती मांगी थी और न देने पर गोली मारने की धमकी दी थी। स्थानीय उद्यमी ने इस गैंग को 5 लाख रुपये भी दिए हैं। इसकी भनक पंजाब पुलिस को लगी है। इसी मामले में स्थानीय उद्यमी को भी जांच के लिए पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन

मोहाली ले गई पुलिस

punjab police arrested accused who shoot punjabi singer parmish verma

हालांकि स्थानी पुलिस ने उद्यमी को हिरासत में लेने संबंधी जानकारी होने से इनकार कर दिया है। इस उद्यमी से फिरौती के पीछे कहीं हरविंद्र के तार तो नहीं जुड़े पंजाब पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो सकता है।

हरविंद्र स्थानीय उद्यमी को अच्छी तरह से जानता था। जिसके चलते इस फिरौती कांड में भी हरविंद्र का हाथ हो सकता है। फिरौती देने की जांच को पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस की एक टीम मुल्लांपुर पुलिस थाने में स्थानीय उद्यमी से कड़ी पूछताछ कर रही है। हालांकि परमीश गोली कांड और फिरौती कांड में अब तक पंजाब पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने बताया कि पंजाब पुलिस ने बद्दी के गुल्लरवाला से परमीश गोली कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने बद्दी पुलिस को जानकारी दी। मामला संवेदनशील था। गिरफ्तार के बाद आरोपी को मोहाली ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed