फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   property worth 57 lakhs of accused of charas smuggling seized in kullu hp

कुल्लू: चरस तस्करी के आरोपी की 57 लाख की संपत्ति सीज

Mon, 05 Apr 2021 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
property worth 57 lakhs of accused of charas smuggling seized in kullu hp
संपत्ति सीज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस ने सरकाघाट के एक चरस आरोपी की 57 लाख की संपत्ति सीज की है। पुलिस की वित्तीय जांच के दौरान आरोपी की संपत्ति का उसकी आय से मिलान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार 27 फरवरी, 2021 को बंजार पुलिस टीम ने रात्रि नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान चालक अजय शर्मा (29) निवासी सरकाघाट, जिला मंडी फरार हो गया था। इसके साथी से पुलिस ने 4 किलो 110 ग्राम चरस बरामद की थी। वित्तीय जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी अजय शर्मा पहले भी चार किलो से ज्यादा चरस के केस में 2019 में बठिंडा, पंजाब में गिरफ्तार हुआ था। यह दूरदराज गांव में माता-पिता, पत्नी और भांजे के साथ रहता है। इसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी, प्राइवेट नौकरी या व्यवसाय नहीं करता है।

विज्ञापन


इसके पास कोई बगीचा भी नहीं है। न ही आय का दूसरा स्रोत है। बावजूद इसके आरोपी ने हाल ही में स्विफ्ट डिजायर गाड़ी, शेव्रले बीट कार, बजाज 200 मोटरसाइकिल आदि खरीदे हैं। आरोपी ने नया दो मंजिला घर भी बनाया है। आरोपी ने यूको बैंक खाते से करीब 22 लाख का लेन-देन किया है। अन्य खातों में भी करीब पांच लाख जमा हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इतने कम समय में महंगी गाड़ियां, घर और इतनी संपत्ति अर्जित करना आरोपी की आय के अनुरूप नहीं है। आरोपी की करीब 57 लाख रुपये की संपत्ति सीज की गई है। कुल्लू पुलिस ने अभी तक 15 मामलों में 21 आरोपियों की करीब चार करोड़ की संपत्ति सीज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed