{"_id":"e9cb151b266cf3508cf0a69531f2a014","slug":"prisoner-escaped-from-igmc-shimla-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस कांस्टेबल का मोबाइल भी उड़ा ले गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस कांस्टेबल का मोबाइल भी उड़ा ले गया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलिया के इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भर्ती कैदी रविवार रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को कंडा जेल से इलाज के लिए आईजीएमसी लाया था। अस्पताल में निगरानी को तैनात एक कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी कैदी चुरा ले गया है। सदर थाने में मामला दर्जकर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में सजा काट रहे अजय कुमार को 23 जुलाई को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया था। डाक्टरों ने चेकअप के बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कर दिया। कैदी की निगरानी के लिए अस्पताल में पुलिस जवानों की तैनाती की थी। रविवार रात को मौका पाकर कैदी अस्पताल से फरार हो गया।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में अजय कुमार इससे पहले भी सजा काट चुका है। सजा के दौरान यह कैदी पहले भी दो बार भाग चुका है, हालांकि पुलिस ने बाद में इसे पकड़ लिया था। एक बार डीसी आफिस और एक बार भराड़ी से यह कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी को पकड़ने के लिए शहर की सीमाएं सील कर दी हैं। घटना के तुरंत बाद सभी थानों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन