फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner Convicted in rape case escaped from jail in una

दुराचार केस में सजायाफ्ता कैदी जेल से फरार, प्रशासन में हड़कंप

Fri, 24 Aug 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 24 Aug 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
prisoner Convicted in rape case  escaped from jail in una

जिला के बनगढ़ स्थित जेल में दुराचार मामले में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के दौरान कैदी सौरवन जेल के अंदर सफाई कर रहा था। इसी दौरान मौका पाकर वह जेल से फरार हो गया।

विज्ञापन


कैदी के भागने की खबर फैलते ही जेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। कैदी की तलाश में अब पुलिस छापामारी कर रही है। उधर, सूचना मिलते ही डीसी राकेश कुमार प्रजापति और एसपी दिवाकर ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लेने के साथ मौके का मुआयना भी किया।
विज्ञापन


कैदी की पहचान सौरवन निवासी डिहरी जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सौरवन जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव में किराये के मकान में रहता था। फरवरी 2017 में अदालत ने उसे दुराचार के आरोप में दस साल की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद से वह बनगढ़ जेल में बंद था। शुक्रवार दोपहर बाद वह जेल के अंदर सफाई कर रहा था। इसी दौरान मौका पाकर वह जेल से भाग निकला। जेल से भागते समय की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में कैदी काली लोअर व हरे रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहा है।


उसने कंधे पर एक बोरी लादी हुई है। इसी दौरान वह जेल से निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कैदी की धरपकड़ को सर्च अभियान छेड़ दिया है। सूबे से सटे कस्बा नंगल में भी पैनी निगाह रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed