फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priestess found dead in temple.

किसकी थी वो मंदिर में मिली जली हुई लाश...

Sat, 30 Aug 2014 11:49 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
Priestess found dead in temple.

भटियात उपमंडल के ककीरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुजुर्ग पुजारिन का जला हुआ शव मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि 89 वर्षीया साध्वी इस मंदिर में चालीस वर्षों से सेवा कर रही थी। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जब सेवक साध्वी ज्ञान गिरी को खाना देने गया तो मंदिर के एक कमरे में साध्वी का शव जली हुई अवस्था में पड़ा था।

विज्ञापन


उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि साध्वी का जला हुआ शव मंदिर के उस कमरे में मिला है, जहां वह कभी जाती नहीं थी। लोगों का कहना है कि इस वृद्ध पुजारिन से बीती 9 जुलाई को ओहरा गांव एक व्यक्ति ने जबरदस्ती की कोशिश की थी।
विज्ञापन


यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। इस घटना के बाद वह काफी चिंतित थी। स्थानीय लोग इस घटना को हत्या से जोड़ रहे हैं।

हत्या की आशंका थी साध्वी को

Priestess found dead in temple.

सेवक भूषण गुरंग ने बताया कि साध्वी ने कुछ दिन पहले कहा था कि उसे जान का खतरा है। उन्होंने सेवक से कहा था- अगर उसे कुछ हो जाए तो गंगाजल से नहलाकर, रुद्राक्ष की माला डालकर साधू संतों के विधि विधान से अंतिम संस्कार करना। इसके अलावा 11 साधू संतों को खाना खिलाना।

थाना प्रभारी चुवाड़ी कृपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में हर पहलू से जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed