पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, बिस्तर पर खून से सना मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसयालधर में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। युवक का शव मंदिर सराय के बिस्तर पर खून से सना मिला है। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोटें और शरीर पर घाव हैं।
अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। रात करीब दस बजे तक युवक के फोन से दोस्तों को वाहट्सऐप पर मेसेज भी गए हैं। जाहिर इसके बाद ही हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिंकू राम (40) पुत्र घमीराम निवासी पडियार डाकघर कंधर कस्यालधार स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर का पुजारी था। वह हर रोज पूजा अर्चना के बाद रात को घर लौट आता था। लेकिन उस दिन नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव की मंदिर की सराय में मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। साथ ही पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ अरसा पहले ही मृतक ने वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।
मृतक ने की थी अतिक्रमण की शिकायत
पुलिस में दिए बयान में मृतक की पत्नी ने कहा है कि वह अपने पति को बार-बार फोन करती रही थी लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर उसकी पत्नी मंदिर चली गई। जब वह मंदिर की सराय में गई तो उसने देखा की सराय के अंदर लगा बिस्तर खून से सना पड़ा है। पति मुंह के बल पड़ा था। वह भी खून से सना था।
उसने इसकी सूचना मृतक के बड़े भाई को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दाड़लाघाट कुलवंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के सिर और मुंह पर गहरी चोटें थीं।
एएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले मृतक ने अपने कुछ पड़ोसियों के खिलाफ वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर शिकायत की थी। परिजनों ने उन्हीं पड़ोसियों पर कत्ल के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुुर्द कर दिया है।