खनन माफिया ने पीटे पुलिस कर्मी, पेट्रोलिंग बाइक की चाबी छीनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया के पांच लोगों ने दभोटा पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इन पुलिस कर्मचारियों से पेट्रोलिंग बाइक की चाबी भी छीन ली। बाद में ये लोग रेत से भरे दो टिप्परों को पंजाब की ओर भगा ले गए। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है।
मारपीट में घायल कर्मचारियों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा को दी। तत्काल पुलिस की दूसरी टीम में शामिल मुख्य आरक्षी चमन, आरक्षी कपिल देव, नितिन कुमार ने इनका पीछा शुरू कर दिया।
टिप्पर को कब्जे में लिया, एक गिरफ्तार
चौकी से करीब सात किलोमीटर दूर एक टिप्पर को कब्जे में लेकर पंजेहरा गुलाबपुरा के रहने वाले ड्राइवर नेक मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि दूसरा टिप्पर और उसमें सवार अन्य आरोपी फरार हो गए। दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। ये पंजाब के हैं।
पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी जी. शिवा कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों में से दो पंजाब के हैं। पुलिस ने एक टिप्पर को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।