फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police solved kinnaur murder case.

पत्नी को गहने दिलाने के लिए बुजुर्ग को दी खौफनाक मौत

Sat, 20 Jun 2015 10:08 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
police solved kinnaur murder case.

किन्नौर में 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ही ली। हत्या के बाद जो सनसनीखेज खुलासे हुए, उससे हर कोई दंग रह गया। दरअसल हत्या की ये पूरी साजिश एक नेपाली महिला की खातिर की गई थी।

विज्ञापन


किन्नौर जिले की भावावैली के कुचींग पानूंग में हुए इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने तीन दिन के भीतर सुलझा दी। गूंगे बहरे बुजुर्ग की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति पत्नी सहित एक अन्य को हिरासत मे लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोग नेपाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 जून की रात को कुचींग पानूंग में ज्योति लाल (70) का मर्डर हुआ था। हत्या के आरोप में पुलिस ने रविंद्र और उसकी पत्नी पूजा सहित राजेश नामक नेपाली को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहनों पर पड़ी थी महिला की नजर

police solved kinnaur murder case.

पुलिस के अनुसार तीनों ही आरोपी कुचींग पानूंग में काफी अरसे से रह रहे थे। 16 जून को रविंद्र व उसकी पत्नी पूजा मारे गए बुजुर्ग के बेटे ठाकुर दास के साथ उसके बागीचे में स्प्रे करने के लिए गए थे।

स्प्रे करते समय ठाकुर दास की पत्नी बागीचे में ही थी, जिसने किन्नौरी गहने पहन रखे थे। हत्या के आरोप में पकड़ी गई महिला ठाकुर दास की पत्नी से बार-बार पूछ रही थी कि उसने गहने पहने है, वे कितने के हैं। मुझे भी इस तरह के गहने खरीदने हैं।

हत्या आरोपी रविंद्र और उसकी पत्नी पूजा मारे गए बुजुर्ग के दामाद के यहां रहते थे। स्प्रे करने के बाद वे दोनों वापस चले गए। रात को राजेश नामक नेपाली उनके यहां शराब पीने के लिए आ गया।

लूट के लिए रची खतरनाक साजिश

police solved kinnaur murder case.

पूजा अपने पति से गहने की मांग कर रही थी। इस पर उन्होंने बुजुर्ग की दोगरी से उसकी बहू के गहने चुराने की योजना बनाई। उनको यह जानकारी थी कि ज्योति लाल की बहू तीन चार दिन से दोगरी में ही रह रही है। हत्यारे सुनियोजित तरीके के साथ रात को दोगरी में गए।

बुजुर्ग ज्योति लाल ने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोल कर लाइट जलाई। रविंद्र और राजेश ने लाइट को तोड़ कर उसका मुंह बंद कर उसे कुल्हाडी से वार कर जान से मार डाला। हत्या के बाद दोनों ने कुचींग पानूंग में ही एक महिला की दोगरी में भेड़ के मेमने को भी मार डाला।

इसका आधा मांस वहीं पर छोड़ गए व आधा अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी प्रकाश नेगी ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed