{"_id":"5e84b0f78ebc3e78bc6b72d7","slug":"police-sealed-liquor-shop-during-curfew-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्फ्यू के दौरान खुले शराब ठेके को पुलिस ने किया सील, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्फ्यू के दौरान खुले शराब ठेके को पुलिस ने किया सील, एफआईआर दर्ज
Wed, 01 Apr 2020 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान शराब ठेका खोलने पर हिमाचल के हमीरपुर जिले की भोरंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शराब ठेकेदार के खिलाफ आपदा प्रबंधन और भारतीय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शराब ठेका सील कर दिया है। इसके साथ ही शराब ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए एक्साइज विभाग को कहा है। भोरंज पुलिस कर्फ्यू और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने में कड़ी मेहनत कर रही है। मंडी और बिलासपुर जिला की सीमा लगने के साथ यहां पर कर्फ्यू तोड़ने समेत अन्य अपराध पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर जिला में सबसे अधिक मामले भोरंज पुलिस थाना में ही दर्ज हुए हैं। भोरंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उपमंडल में कुछ शराब ठेकदार कर्फ्यू के बावजूद शराब ठेकों पर शराब की बिक्री कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर बुधवार को भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह अपने टीम के साथ शिकायत की तफ्तीश करने के लिए निकले। इसी दौरान उन्होंने एक शराब ठेके पर शराब की बिक्री करते हुए सेल्समैजन को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर शराब ठेका सील कर दिया है। उधर, सहायक आबकारी एवं राज्य कर आयुक्त रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले की सूचना मिली है। विभाग इस बारे में जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते उपमंडल में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को उपमंडल में एक शराब ठेके पर शराब की बिक्री हो रही थी। इस पर शराब ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई के लिए एक्साइज विभाग को भी कहा गया है।-कुलवंत सिंह, एसएचओ भोरंज पुलिस थाना।
विज्ञापन