13 लाख की एटीएम चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौलखा के पास नेशनल हाईवे के किनारे पीएनबी के एटीएम में नकदी चोरी कर आग लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मी से पुलिस ने चुराई गई लाखों रुपये की राशि बरामद कर ली है। आरोपी ने एक लाख रुपये की राशि अपने कमरे में रखी थी। इसमें 99 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
12 लाख रुपये की राशि आरोपी ने एसबीआई के धनोटू स्थित एटीएम में जमा करवाए हैं। एटीएम जलाने पर आरोपी का पैर भी जल गया था। पुलिस ने नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि नौलखा के पास पीएनबी एटीएम से 13 लाख रुपये की नकदी निकालकर मशीन को जलाने मामले में हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के लहराणा गांव निवासी गोल्डी कुमार (25) को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआईपीएल कंपनी का कर्मचारी है। इसके पास सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में 16 एटीएम में पैसा जमा करवाने का जिम्मा था।
एटीएम में डिपॉजिट करवाया 12 लाख
आरोपी ने गलत तरीके से विभिन्न बैंकों के एटीएम से करीब 14 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया। जबकि, कंपनी और बैंक प्रबंधन ने ऑडिट किया तो पाया कि गलत तरीके से कैश को एक एटीएम से दूसरे एटीएम में ट्रांसफर किया गया था। सोमवार को एसबीआई धनोटू के एटीएम का ऑडिट होना था। जिस पर गोल्डी कुमार ने नौलखा स्थित पीएनबी के एटीएम से कैश चुराने का प्लान बनाया।
एटीएम मशीन से करीब 13 लाख रुपये का कैश निकालने के बाद आरोपी ने मशीन में आग लगा दी थी। आरोपी ने 12 लाख रुपये का कैश एसबीआई धनोटू के एटीएम में डिपॉजिट करवाया और एक लाख रुपये अपने पास रखे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे से 99 हजार रुपये की राशि बरामद कर ली है।
पुलिस ने एसबीआई के एटीएम को सीज कर दिया है। मुंबई से बैंक की टीम पहुंचने के बाद ही कैश डिपॉजिट का पता लगेगा। एसपी ने बताया कि एसबीआई और पीएनबी के एटीएम में सीसीटीवी में आरोपी गोल्डी की रिकॉर्डिंग मिली है। एटीएम मशीन को जलाने पर आरोपी का पैर भी जल गया। अदालत से चार दिन का पुलिस रिमांड मिलने पर पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।