फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police constable beaten up by advocates

वकीलों ने पीटा पुलिस कांस्टेबल, महंगा पड़ा झगड़ा रोकना

Mon, 04 Jul 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Jul 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
police constable beaten up by advocates

दो वकीलों ने एक ट्रैफिक कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान पीट डाला। इसका वायरलेस सेट भी तोड़ डाला और पुलिस गुमटी को भी नुकसान पहुंचाया। कांस्टेबल के जबड़े में चोटें आई हैं। दोनों आरोपी वकीलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिमला पुलिस पर एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा हमला है।

विज्ञापन


इससे पहले अनाडेल मैदान में दो वरिष्ठ सैन्य अफसरों पर एक कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार करने और थप्पड़ मारने के आरोप में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज है। मामला शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे का है। लक्कड़ बाजार रीगल के पास ट्रैफिक कांस्टेबल ड्यूटी पर था।
विज्ञापन


वह पुलिस गुमटी में बैठा था। इसी दौरान उसे बाहर से किसी के चिल्लाने की आवाजें सुनाईं दीं। वह तुरंत बाहर निकला। उसने देखा कि कुछ लोग झगड़ा कर रहे हैं। ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी अपना झगड़ा भूल कर कांस्टेबल पर ही पिल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फरार हो गए दोनों, पुलिस ने दबोचा

police constable beaten up by advocates

अचानक हुए हमले से कांस्टेबल को भी संभलने का मौका नहीं मिला। जब कांस्टेबल ने वायरलेस सेट के जरिये मामले की सूचना कंट्रोल रूम में देनी चाही तो आरोपियों ने उसके हाथ से वायरलेस सेट छीनकर सड़क में पटक कर तोड़ दिया। लक्कड़ बाजार पुलिस का कहना है कि आरोपी यही नहीं रुके उन्होंने पुलिस गुमटी में भी तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब हुई। आरोपियों और पीड़ित कांस्टेबल का मेडिकल करवाया गया है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed