{"_id":"6a7dfc79bec2ca16fa46f917f009f1d3","slug":"police-caught-sum-of-three-lakh-rupee-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शिमला में पकड़ी तीन लाख की अवैध्ा राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शिमला में पकड़ी तीन लाख की अवैध्ा राशि
अनिमेष / अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Mar 2014 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावाें के मद्देनजर पैस के लेनदेन पर कड़ी नजर रखने के लिए गठित स्थिर निगरानी दल ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने शोघी बैरियर पर तीन लाख रुपये की नकदी पकड़ी है।
विज्ञापन
शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि निजी वाहन में आ रहे रामलाल से तीन लाख रुपये की नकद राशि बरामद की गई है।
कार्यकारी दंडाधिकारी रजनीश कुमार की अगुवाई में गठित दल के पूछताछ करने पर रामलाल इस रकम के बारे में सबूत पेश्ा करने में असफल रहे।
इसके चलते निगरानी दल ने राशि को जब्त कर लिया है।
उपायुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि पचास हजार रुपये से ज्यादा राशि अपने साथ रखने के प्रमाण में कोई ठोस सबूत भी साथ रखे ताकि निरीक्षण के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन