फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police caught sex racket at shimla.

शिमला में पकड़ा सेक्स रैकेट, आठ युवतियों समेत 26 दबोचे

Mon, 20 Jul 2015 07:43 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
police caught sex racket at shimla.

शिमला में एक बड़े सेक्स रैकेट को पकड़ा गया है। डांस की आड़ में चल रहे इस रैकेट के तहत पुलिस ने आठ युवतियों समेत 26 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। यहां शिमला - सोलन सड़क पर शोघी इलाके में एक होटल में ये सेक्स रैकेट चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने दबिश देकर यहां से आठ बार बालाओं और 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी बार बालाएं लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी पुरूष राजस्थान के रहने वाले हैं। दलाल भी पुलिस गिरफ्त से नहीं बच पाया।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि शोघी के नजदीक एक निजी होटल में डांस की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। विक एंड पर इस तरह के आयोजन सबसे अधिक होते हैं। सूचना मिलने के बाद एएसपी सिटी की अगुवाई में एक टीम ने होटल में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल से मिली आपत्तिजनक चीजें

police caught sex racket at shimla.

पुलिस को देखकर वहां हड़कंप मच गया। होटल के भीतर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। शराब की खाली बोतलें चारों ओर बिखरी हुई थी सब मदहोश थे। पुलिस ने मौके पर से काफी मात्रा में शराब की बोतलें और कंड़ोम बरामद किए हैं।

पुलिस ने करीब एक लाख रूपये भी रिकवर किए हैं। होटल संचालक और आरोपियों के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा कायम किया गया है। पुलिस को देखकर बार बालाओं ने डांस करना बंद कर दिया और एक जगह सिमट कर खड़ी हो गई। यहां के माहौल को देखकर पुलिस सब समझ गई और कार्रवाई शुरू कर दी।

डांस के साथ सेक्स का भी ऑफर

police caught sex racket at shimla.

डांस का मजा ले रहे आरोपियों ने कहा कि वह राजस्थान से घूमने आए हैं। एक दलाल के मार्फत इस होटल में पहुंचे। उन्हें बताया गया था कि यहां शराब के साथ साथ लड़कियों के डांस का भी पूरा लुत्फ ले सकते हैं। मौज मस्ती के इरादे से यहां आए थे।

आरोपियों में अधेड़ उम्र के लोग भी शामिल हैं। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर टीम भेजी गई। वहां सेक्स रेक्ट चल रहा था। मौके से आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। कई आपत्तिजनक चीजों को भी कब्जे में लिया गया है।

रूम सर्विस के अलग पैसे

police caught sex racket at shimla.

एक बार बाला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें डांस करवाने के लिए ही एक दलाल यहां लेकर आया है। डांस के दौरान अगर कोई कस्टमर उन्हें रूम में ले जाना चाहे तो उसका अलग से पैसे लिए जाते हैं। डांस की आ़ड़ में जिस्म फरोशी करवाई जा रही है।

ऐसे होटल बुलाए जाते थे पर्यटक
दलाल का सीधा ऑफर रहता है कि होटल में खाने पीने के अलावा लड़कियों के साथ डांस मस्ती सब होगी लेकिन इसके लिए पैसे ज्यादा चुकाने होंगे इतना ही नहीं दलाल ग्राहकों को यह भी भरोसा दिलाता था कि वह ऐसे होटल में पार्टी का प्रबंध करवाऐगा जहां पुलिस रेड का खतरा बिल्कुल भी नहीं होगा लेकिन इस बार पुलिस ने दलाल को जाल में फंसा लिया।

कितने होटलों में करवाई पार्टियां होगा खुलासा

police caught sex racket at shimla.

पंजाब के रहने वाले इस दलाल की जड़े काफी मजबूत मानी जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि यह शिमला या इसके आस पास के कई होटलों में इस तरह की पार्टियों को करवाता रहा होगा। पुलिस ने मौके पर से कुछ बैग भी बरामद किए हैं। इन बैगों में क्या है इसका पता छानबीन के बाद ही चल पाएगा। मौके पर से रूपये भी मिले हैं यह कितने हैं इसकी गिनती खबर लिखने तक नहीं हो पाई थी।

अभी कर रहे हैं पूछताछ - एएसपी
एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि शोघी के नजदीक एक होटल में सेक्स रैक्ट का भंडाफोड़ किया गया है। लुधियाना से आई आठ महिलाओं और युवतियों को पकड़ा गया है। आरोपी पुरूष राजस्थान के रहने वाले हैं जो मौज मस्ती के लिए यहां आए थे। दलाल को भी पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed