मोबाइल देकर चाचा करता था अश्लील बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मंडी जिला में एक विवाहिता महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर फोन के माध्यम से अश्लील बातें करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस में दी शिकायत में 24 वर्षीय विवाहिता महिला ने अपने गांव के रिश्ते में चाचा पर आरोप लगाया है कि उसने उसे अश्लील बातें करने के लिए मोबाइल फोन दिया।
महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति उसे फोन पर जबरन अश्लील बातें करने के लिए प्रेरित करता है और उसे धमकी देता है कि अगर उसने अपने पति को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
एसडीएम को दी लिखित शिकायत
पिछले कई महीनों से यह सिलसिला बदस्तूर जारी था। महिला इस मजनू की करतूत से बेहद तंग थी। उसने अपने पति को आपबीती सुनाई। महिला के पति ने उसे लेकर एसडीएम गोहर से लिखित शिकायत की।
एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने मामले की जांच गोहर थाना को प्रेषित की। इसके बाद गोहर पुलिस ने महिला के बयान लेकर व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एसपी मोहित चावला ने इस संबंध में मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
एसपी ने बताया कि दोष सिद्ध होने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।