फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested Gopal das verma from amritsar

लाखों की ठगी करने वाला ये शातिर अब हुआ गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2014 10:12 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 27 Apr 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested Gopal das verma from amritsar

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में फंसे कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। मार्च में थाना छोटा शिमला में मुकदमा कायम होने के बाद से कर्मचारी नेता फरार हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस काफी शिद्दत से आरोपी की तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस के हर पैंतरे को फेल कर रहा था। आरोपी ने मुकदमा दर्ज होने के बाद बिलासपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पुलिस के एक अफसर के कहने पर उसे झूठे केस में फंसाया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही सीएम से जुड़े कुछ मामलों के खुलासा करने का दावा भी किया था। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं थी। गोपाल दास वर्मा मौजूदा समय में प्रदेश सर्व कर्मचारी पेंशनर श्रमिक युवा बेरोजगार संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

police arrested Gopal das verma from amritsar

गोपाल दास वर्मा पर लाखों की ठगी के आरोप में 13 मार्च को थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के सामने दो बेरोजगार युवक आए हैं। इनमें शनान से गोपाल शर्मा और रेणुका से गुमान सिंह शामिल हैं। आरोप है कि गोपाल को फोरेस्ट गार्ड लगाने की एवज में 2 लाख 18 हजार लिए गए। वहीं गुमान से क्लर्क लगाने के लिए एक लाख लिए गए। गोपाल शर्मा की शिकायत पर जांच शुरू हुई है।

पुलिस ने कर्मचारी नेता के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले से जुड़े रमन गुप्ता नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया आरोप है कि रमन को ही वह पैसे लेने भेजा करता था। घटना वाले दिन गोपाल से 60 हजार की मांग की गई। गोपाल को शक हुआ। लिहाजा उसने कहा कि अभी 18 हजार ही हैं।

आरोप है कि इन पैसों को लेने के लिए गोपालदास ने रमन गुप्ता नाम के शख्स को सचिवालय के समीप भेजा। गोपाल ने छोटा शिमला पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस का दावा है कि रमन के पैसे लेते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

police arrested Gopal das verma from amritsar

गोपाल दास वर्मा गिरफ्तारी के डर से हर बार अपना ठिकाना बदल रहे थे। मोबाइल स्वीच आफ कर दिया था इस वजह से पुलिस को लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

हर तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया और गोपालदास के करीबियों पर नजर रखना शुरू किया। शनिवार को शिमला से आरोपी का एक करीबी अमृतसर गया।

पुलिस भी उसके पीछे लग गई। जैसे ही वह अमृतसर में गोपाल से मिला, पुलिस ने उसे धर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed