{"_id":"7ce91a79dc42276e81de3510b354e5ca","slug":"police-arrest-three-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारेबाजी के आरोप में बसपा अध्यक्ष समेत 3 नेता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारेबाजी के आरोप में बसपा अध्यक्ष समेत 3 नेता गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Apr 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के अंबेडकर चौक पर नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी के शिमला शहरी अध्यक्ष रवि कुमार दलित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उन्हें सोमवार सुबह के समय हिरासत में लिया गया था लेकिन शाम के समय पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा और उन पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने अध्यक्ष के अलावा बहुजन संघर्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया और अंबेदकर वादी सेवा दल के संस्थापक सुशील कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रवि दलित सुबह अपने दो साथियों के साथ चौक पर धरने पर बैठे थे। डॉ. भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय को यहां खोलने के लिए यह धरना दिया जा रहा था।
इसलिए दे रहे थे धरना
दलित का आरोप है कि वह बरसों से इस मांग को उठा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा सरकार ने हमेशा उन्हें आश्वासन दिए कि जल्द ही पुस्तकालय खोल दिया जाएगा लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
चौक पर जब विरोध कर रहे थे तो पुलिस ने जबरन उठाकर थाने में बंद कर दिया। दलित ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग को माना नहीं जाता, तब तक वह अन्न का त्याग करेंगे।
रवि कुमार दलित ने डा. भीमराव अंबेदकर की रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने की मांग भी की है।