फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest an accused in tyuni murder case

अरे गजब! गर्लफ्रैंड से मिलने आया था, पहुंच गया हवालात

Tue, 08 Apr 2014 10:43 AM IST
Updated Tue, 08 Apr 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
police arrest an accused in tyuni murder case

उत्तराखंड के त्यूणी में हत्या मामले में कथित रूप से संलिप्त जुब्बल निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इसे पकड़ने के लिए उत्तराखंड पुलिस दो माह से हाथ पांव मार रही थी, लेकिन शिलाई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी के पकड़े जाने के बाद 4 जनवरी को उत्तराखंड के त्यूणी में ढाबा मालिक बचन सिंह पंवार हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

उत्तराखंड पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अजय कुमार को ढाबा मालिक की हत्या की जानकारी है।

ढाबामालिक की हत्या में शामिल है आरोपी

police arrest an accused in tyuni murder case

पुलिस के अनुसार त्यूणी के समीप गांव कुणा निवासी बचन सिंह पंवार का 22 दिन तक लापता होने के बाद त्यूणी से एक किलोमीटर दूर टौस नदी के किनारे शव बरामद हुआ था। बचन सिंह ढाबा मालिक था।

ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख घंटों जाम लगाया था और जल्द ही हत्या आरोपी को पकड़ने की मांग की थी।

त्यूणी क्षेत्र में पुलिस का कार्य पटवारी के जिम्मे है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हत्या के जांच का जिम्मा थाना प्रभारी चकरौता को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे जाल में फंसा आरोपी

police arrest an accused in tyuni murder case

अजय कुमार ने 11 जनवरी तक शिलाई क्षेत्र की एक महिला के साथ बातचीत में बचन सिंह पंवार का मोबाइल इस्तेमाल किया था।

बताया जा रहा है कि अजय कुमार एक लड़की से मिलने शिलाई आता था। इसे युवती से इसकी काफी जान पहचान थी।

रविवार को फिर यह शिलाई आया था। यहां शिलाई के लोगों ने पकड़कर इसे पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना प्रभारी शिलाई मोहर सिंह ने अजय कुमार को पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उसे उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है।

उधर, इस संबंध में थाना प्रभारी चकरौता आरएस कसाना ने बताया कि शिलाई पुलिस की ओर से गिरफ्तार अजय कुमार को हिरासत में लेकर बचन सिंह पंवार मर्डर केस में उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed