{"_id":"ff272a2c622b67422c8d7e133fee3fb1","slug":"pieces-of-god-took-off-burglar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवता की मोहरे उतारकर ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवता की मोहरे उतारकर ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 31 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी स्थित बालीचौकी सराजघाटी के प्रसिद्ध देवता कोटलु के देवरथ से चोर मुखौटे (मोहरे) निकाल ले गए। इसमें तीन मोहरे पीतल के और एक मोहरा अष्टधातु का है।
विज्ञापन
अष्टधातु के मोहरे की कीमत छह से आठ लाख के बीच बताई जा रही है। मंदिर कमेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला में मंदिरों से चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस के अनुसार देवता का देवरथ बागी गांव में कोट (स्थानीय भाषा में जहां देवता का रथ रखा जाता है उसे कोट कहा जाता है) में था।
विज्ञापन
बीती रात चोरों ने मंदिर में घुसकर रथ पर लगे चारों मोहरे निकाल लिए। देवता के पुजारी हेतराम रात करीब नौ बजे देवता की पूजा करने के बाद दूसरे कमरे में सोने चले गए थे।
विज्ञापन
सुबह देवता की पूजा के लिए आए तो देवता के रथ पर कोई मोहरा न देखकर दंग रह गए। देवता के रथ का लकड़ी का ढांचा ही बचा हुआ था। मुखौटे गायब थे। डीएसपी कुलभूषण ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी है।
पंचायत प्रधान भूमे राम ने बताया कि देवता के मुख्य मुखौटे की कीमत करीब छह से आठ लाख के बीच है। इसके अलावा चोरी हुए सभी मुखौटे पीतल के थे। इन्हें भी चोर सोने का समझकर ले उड़े।
देवता का मंदिर डीडर गांव में है। लेकिन देवरथ बागी गांव स्थित कोट में रखा जाता है। घटना की सूचना मिलने पर बालीचौकी से पुलिस ने मौके का जायजा लिया।