{"_id":"5eb2e203608c2b3aab370dc9","slug":"photo-shared-on-facebook-celebrating-wife-s-birthday-in-home-quarantine-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन में पत्नी का जन्मदिन मनाते फेसबुक पर फोटो शेयर करना पड़ा महंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होम क्वारंटीन में पत्नी का जन्मदिन मनाते फेसबुक पर फोटो शेयर करना पड़ा महंगा
Wed, 06 May 2020 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 May 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लौटे एक युवक को होम क्वारंटीन के दौरान अपनी पत्नी के बर्थडे का केक बच्चों संग काटने का फोटो फेसबुक पर शेयर करना महंगा पड़ गया। फोटो शेयर होने के बाद प्रशासन की टीम ने घर में पहुंचकर युवक को पकड़कर संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में 14 दिन के लिए डाल दिया है। यह मामला बल्ह क्षेत्र का है। युवक 27 अप्रैल को दिल्ली से घर लौटा है, जिसे 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया था लेकिन नियमों का पालन न करते हुए उसने परिवार के साथ पत्नी का जन्म दिन मनाया और उसकी फोटो फेसबुक पर भी शेयर कर दी।
विज्ञापन
एसडीएम बल्ह आशीष शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि होम क्वारंटीन के नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। यदि लोग नियमों की अवहेलना करते हैं तो उनके बारे में प्रशासन को सूचित करें, जिन पर कार्रवाई करके उन्हें अलग से संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा सके। उड़न दस्ते में तहसीलदार बल्ह राजेंद्र ठाकुर, एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर, जांच अधिकारी लाभ सिंह और कार्यालय कानूनगो प्यार चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
ये हैं होम क्वारंटीन के नियम
जो लोग बाहरी राज्यों से आए हैं, उन्हें 14 दिन तक अपने घर में परिवार से अलग रहना पड़ेगा। इस दौरान उसके लिए खाने-पीने के बर्तन, कमरा, शौचालय सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं अलग रखनी होंगी। 14 दिनों तक उनका परिवार के अन्य लोगों के साथ किसी तरह का कोई स्पर्श नहीं होना चाहिए। इन्हें होम क्वारंटीन को लेकर कोई दिक्कत है तो वह संस्थागत क्वारंटीन में रह सकता है। इसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन