फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   personal assistant of former minister Including five questioned by police

पूर्व मंत्री के निजी सहायक समेत पांच से पूछताछ

Mon, 21 Apr 2014 10:59 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 21 Apr 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
personal assistant of former minister Including five questioned by police

साधूपुल जमीन के मामले में पुलिस ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल के निजी सहायक डीपी महाजन समेत पांच अधिकारियों से पूछताछ की है।

विज्ञापन


जिसमें तत्कालीन नायब तहसीलदार कंडाघाट, कार्यालय कानूनगो कंडाघाट, ग्रामीण राजस्व अधिकारी पटवार वृत निहारा साधुपुल और अधीक्षक तहसील कार्यालय कंडाघाट शामिल हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करीब एक घंटे तक पांचों लोगों से पूछताछ की गई ।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार के दौरान साधूपुल में सरकारी भूमि को पतंजलि योग ट्रस्ट को धोखाधड़ी से 96.2 बीघा जमीन 17 लाख एकमुश्त और एक रुपये प्रतिवर्ष की राशि पर 99 साल की लीज पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने ट्रस्ट के पदाधिकारी आचार्य बालकृष्ण, ललित मोहन समेत अधिकारियों पर भादंसं की धारा 420/467/468/471/120 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों व जांच के दौरान संबंधित कार्यालयों से दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

यह थी पुलिस की रिपोर्ट
23 फरवरी को शिकायत मिलने के बाद पुलिस की जांच में पाया गया है कि पतंजलि योगपीठ द्वारा मौजा चौहाड़ा तहसील कंडाघाट में सरकार से प्रोजेक्ट लगाने की मंजूरी ली, लेकिन राजस्व और पतंजलि योगपीठ के अधिकारियों ने साठगांठ करके मौजा कहलोग की जमीन को सरकार से मंजूर करवाने के लिए प्रस्ताव भेजा और मंजूरी ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed