फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   person beats PNB bank manager in the office in kullu

केबिन में ही कर डाली बैंक मैनेजर की धुनाई

Thu, 24 Jul 2014 04:48 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
person beats PNB bank manager in the office in kullu

प्रदेश के कुल्लू जिले में एक शख्स ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की कैबिन में ही धुनाई कर डाली। मैनेजर पीएनबी शाखा अखाड़ा बाजार में तैनात हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैंक मैनेजर अपने केबिन में काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान एक शख्स उनके केबिन में जा घुसा और बिना जमीन गिरवी रखे पचास लाख रुपये का लोन पास करने को कहा।

जब मैनेजर ने नियमों का हवाला देकर ऐसा करने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने कुर्सी पर बैठे मैनेजर पर लात घूंसों की बरसात कर डाली।

गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी

person beats PNB bank manager in the office in kullu

मारपीट में मैनेजर के शरीर पर चोटें भी आई हैं। इसके चलते उन्हें अस्पताल में इलाज करवाना पड़ा । पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 332 और 353 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बैंक मैनेजर के सरकारी कर्मचारी होने के चलते यह मामला काफी संगीन है। आरोपी फरार है।

लिहाजा, सरकारी काम में बाधा डालने के लिए आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी गिरफतारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों की ओर रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed