{"_id":"b5a7e1517db4d5b31c86932f0abd83b6","slug":"peon-held-for-molestation-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से अश्लील हरकतें करता था वाटर कैरियर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों से अश्लील हरकतें करता था वाटर कैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्हघाटी के एक मिडल स्कूल में कार्यरत वाटर कैरियर को पांच बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। बच्चों और उनके अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने वाटर कैरियर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार बल्हघाटी के एक सरकारी मिडल स्कूल में पढ़ने वाले चार-पांच बच्चों ने वाटर कैरियर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। बच्चों की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पर बल्ह थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए वाटर कैरियर को हिरासत में लिया गया है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि स्कूली बच्चों के साथ वाटर कैरियर की ओर से अश्लील हरकतें करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
मामला संवेदनशील होने से पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। शनिवार को बच्चों का मेडिकल भी करवाया जाएगा। बताया कि पूछताछ के लिए वाटर कैरियर को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन करने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।