{"_id":"f5241ebc983f0d7893933a6594037469","slug":"pc-of-ex-mla-parveen-kumar-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी बोले, मेरे कमरे में नहीं हुआ महिला से यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेताजी बोले, मेरे कमरे में नहीं हुआ महिला से यौन उत्पीड़न
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 16 Apr 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा कैंपस में अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न मामले में कमरे के जिक्र को लेकर उठे बवंडर पर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि उनकी छवि खराब करने वाले माफी मांगें या मानहानि केस के लिए तैयार रहें। प्रवीण ने कहा कि उनके चरित्र पर पूरे प्रदेश में प्रश्नचिन्ह लगा है।
विज्ञापन
लोगों ने सोशल मीडिया और जुलूस निकाल कर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे वह आहत हुए हैं।
कमरा नंबर नहीं था वह
महिला ने पहले एफआईआर में कहा था कि उसे 306 नंबर कमरे में ले जाया गया था। बाद में जब उसे कमरे की तस्दीक या शिनाख्त के लिए ले जाया गया तो कहा कि जिस कमरे में ये सब हुआ, वह कमरा नंबर 306 नहीं था।
विज्ञापन
प्रवीण ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास था कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार और जल्दबाजी में लगाए थे। साफ कहा कि ऐसी बातें उनके जीवन में कभी प्रमाणित होंगी तो वह जिंदगी से तौबा कर लेंगे।
उन्होंने सोशल मीडिया और जुलूस निकाल कर उनकी छवि खराब करने वाले लोगों से साफ कहा कि वह उनसे माफी मांगे या मानहानि केस के लिए तैयार रहें।