रिपोर्ट के लिए पैसे मांगने लगा पटवारी, पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। रिपोर्ट बनाने के लिए यह पटवारी महज चार हजार रुपए में बिक गया। विजिलेंस के जाल में रंगे हाथ पकड़ा गया। मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां विजिलेंस टीम ने धौणकोठी सर्कल के पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर निवासी खजाना राम की बेटी का विवाह हरनोड़ा में हुआ। कुछ अरसे पहले उसके दामाद की मृत्यु हो गई थी। ट्रक के दस्तावेज, बैंक खाते बेटी के नाम करवाने के लिए लीगल हायर बनाने के लिए पटवारी की रिपोर्ट के लिए वे कई दिन से चक्कर लगा रहे थे।
पैसे पकड़ते ही फंस गया पटवारी
लेकिन, पटवारी चार हजार रुपये की मांग कर रहा था। खजाना राम ने विजिलेंस में इसकी शिकायत कर दी। इसके आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता चार हजार रुपये देने को तैयार हुआ। पटवारी सुरेश चोपड़ा ने पैसे देने के लिए बामटा बुलाया। बामटा में पटवारी को विजिलेंस की ओर से तैयार नोटों का बंडल दिया।
जैसे ही पटवारी ने नोटों का बंडल पकड़ा, वह फंस गया। डीएसपी विजिलेंस तरणजीत सिंह ने बताया कि सुंदरनगर निवासी खजाना राम ने शिकायत की थी कि पटवारी उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें वह फंस गया। उन्होंने कहा कि आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।