फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Patwari caught taking bribe

रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

Sun, 29 Jun 2014 12:47 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 29 Jun 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Patwari caught taking bribe

बल्ह तहसील में कार्यरत एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। पटवारी तहसील कार्यालय में इंतकाल करवाने की एवज में लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर रहा था।

विज्ञापन


लेकिन नवनियुक्त एसडीएम ने रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। एसडीएम ने पटवारी के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डीसी मंडी को भेज दी है।

तहसील कार्यालय में तैनात यह पटवारी इंतकाल करवाने के लिए लोगों से रिश्वत ले रहा था। इसकी इस हरकत के बारे में पता तब चला जब हाल ही में कार्यभार संभाले एसडीएम (ना.) सदर विवेक भाटिया बल्ह तहसील में औचक निरीक्षण को पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम को इससे पहले किसी भी कर्मचारी ने नहीं देखा था। न ही कार्यालय में मौजूद अन्य लोग उन्हें जानते थे। एसडीएम ने पटवारी को रिश्वत लेते हुए देख लिया। पटवारी की हरकत पर एसडीएम ने काफी समय आम व्यक्ति की तरह भीड़ में बिताया। आखिर पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी को भेज दिया है शिकायत पत्र

अजय पराशर, तहसीलदार बल्ह ने कहा कि पटवारी इंतकाल के एवज में लोगों से अधिक पैसा वसूल कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत पत्र डीसी को भेज दिया है।

अभी नहीं मिली है शिकायत

उपायुक्त मंडी।बल्ह तहसील देवेश कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed