फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   panchyat pradhan caught red handed with girl lover.

प्रेमिका के साथ पकड़े पंचायत प्रधान ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 05 May 2015 11:43 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
panchyat pradhan caught red handed with girl lover.

प्रेमिका के साथ इश्क फरमा रहे पंचायत प्रधान को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था प्रधान ने उल्टी पत्नी की ही पिटाई कर डाली और फिर खुद ही जहर निगल लिया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर की एक पंचायत का है।

विज्ञापन


यहां प्रधान ने महिला वार्ड सदस्य से अपने प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार को अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट पर जब पीड़ित महिला ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही तो बदनामी से घबराए पंचायत प्रधान ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे भोटा अस्पताल लाया गया। यहां पंचायत प्रधान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत प्रधान का वार्ड सदस्य से कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ पकड़ा था

panchyat pradhan caught red handed with girl lover.

मंगलवार सुबह प्रधान और वार्ड सदस्य दोनों को प्रधान की पत्नी ने एक साथ देखा। प्रधान ने पत्नी से पंचायत घर आने का कारण पूछा और गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी। प्रधान की पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी भोटा में दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने पति पर पहले भी कई बार मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पिटाई करने के बाद पंचायत प्रधान ने कोई पदार्थ निगल लिया। प्रधान की तबीयत खराब होने लगी तो उसे भोटा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है।

एसपी हमीरपुर अजय बौद्घ का कहना है कि पुलिस ने प्रधान की पत्नी की शिकायत दर्ज कर ली है। प्रधान की हालत नाजुक होने से उसके बयान कलमबद्ध नहीं हो पाए हैं। प्रधान की स्थिति में सुधार होते ही उसके बयान कलमबद्ध किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed