{"_id":"5f8da8be8ebc3e9b97750602","slug":"panchayat-secretary-caught-taking-15-thousand-bribe-from-the-panchayat-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव को प्रधान से 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचायत सचिव को प्रधान से 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
Mon, 19 Oct 2020 08:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के बहडाला गांव में विजिलेंस की टीम ने पंचायत सचिव को प्रधान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी सचिव पंचायत कार्यों के बिलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पंचायत प्रधान की शिकायत पर विजिलेंस ने सुनियोजित तरीके से सचिव को अपने जाल में फंसाकर रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बहडाला ग्राम पंचायत प्रधान ने विजिलेंस ऊना को शिकायत दी थी कि पंचायत का सचिव पंचायत बिलों की अदायगी के लिए हस्ताक्षर करने की एवज में 15 हजार रुपये मांग रहा है। जिस पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुवाई में विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। विजिलेंस टीम ने सोमवार को प्रधान से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पंचायत घर में स्थित उसके दफ्तर में रंगे हाथों पकड़ा। मामले की पुष्टि विजिलेंस के एएसपी सागर चंद्र ने की है। उन्होंने बताया कि सचिव के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पंचायत सचिव को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन