फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Painful: rock fell on Zeep two of death

दर्दनाक : चलती जीप पर गिरी चट्टान दो की मौत

Sat, 16 Aug 2014 12:29 PM IST
Updated Sat, 16 Aug 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
Painful:  rock fell on Zeep two of death

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों की जान आफत में पड़ गई है। मंडी जिला में इसी तरह के एक हादसे में बारिश के कारण चलती जीप पर चट्टान गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और जिला प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला। मामला शुक्रवार सुबह का है जब बंजार की तरफ से एचपी 29ए, 5681 नंबर जीप मंडी की ओर आ रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान लारजी ट्रैफिक टनल के समीप अचानक पहाड़ी की तरफ से चट्टान का बड़ा गिरा और सीधे सड़क से गुजर रही जीप पर गिर गया। चट्टान गिरने से जिप बुरी तरह से धवस्त हो गई। इस हादसे में जिप में सवार दोनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मृतकों की हुई शिनाख्त

Painful:  rock fell on Zeep two of death

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे तक कड़ी मेहनत के बाद शवों को चट्टान के नीचे से निकाला जा सका।

हादसे में मारे गए दोनों मृतक स्‍थानीय थे। मृतकों की पहचान देवी सिंह चालक जोगिंद्र नगर, यशपाल बाली चौकी खोली गाढ़ा गुसैणी के तौर पर हुई है। दोनों ही शव बुरी तरह से क्षतविक्षप्त हालात में निकाले गए।

मंडी, कांगड़ा में भी हो चुके हैं हादसे

Painful:  rock fell on Zeep two of death

मंडी जिला में चलते वाहन पर चट्टान गिरने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व विगत सप्ताह चलती प्राइवेट बस पर चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।

इससे दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई थी। इससे पूर्व कांगड़ा जिला में भी चलती कार पर चट्टान गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed