फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one year imprisonment to junior assistant in chamba

कनिष्ठ सहायक को एक साल कैद, पांच हजार जुर्माना

Sun, 27 Mar 2016 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 27 Mar 2016 08:23 AM IST
विज्ञापन
one year imprisonment to junior assistant in chamba
जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्त को तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

अमानत के तौर पर मिले सरकारी दस्तावेजों को वापस न लौटाने का आरोप साबित होने पर चंबा के एलडीसीजेएम राजिंद्र कुमार ने अभियुक्त राकेश कुमार पुत्र कर्म चंद निवासी बनगोटू को एक साल कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अभियुक्त को तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

विज्ञापन


अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस केस की पैरवी जिला उपन्यायवादी विजय रहालिया ने की है। उन्होंने बताया कि यह मामला वर्ष 2004 में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


उस समय अभियुक्त पंचायती राज विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में तैनात था। 23 जून 2004 को उसे सरकारी दस्तावेज अमानत के रूप में दिए गए।

जिन्हें उसे शिमला में पंचायती राज निदेशालय में प्रस्तुत करना था लेकिन उसने यह रिकॉर्ड शिमला में प्रस्तुत नहीं किया और न ही जुलाई 2007 तक इसे वापस विभाग को लौटाया। विभाग की ओर से उसे कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन अभियुक्त ने इनमें किसी का कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद विभाग की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन की और इसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। कोर्ट में कनिष्ठ सहायक  राकेश कुमार पर लगे सभी आरोप साबित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed